गाजियाबाद में 57 किलो गांजा की खेप के साथ बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी से खरीद कर एनसीआर में करते थे गांजा की सप्लाई


गाजियाबाद।
मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत वेव सिटी पुलिस टीम और मेरठ की एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस टीम ने 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को दबोचा है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बरामद गांजे की कीमत करीब दस लाख रुपये की आंकी गई है। आरोपी तस्करों को लालकुंआ स्थित राजकम्पाउण्ड के  सामने से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, वेव सिटी थाना पुलिस और मेरठ की एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की टीम 'आॅपरेशन प्रहार' के तहत संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। 
इसी दौरान लालकुंआ क्षेत्र में राजकम्पाउण्ड के सामने तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से कुल 57. 400 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी से पुलिस अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई। पुलिस की गिरफ्त में आए सप्लायरों की पहचान अच्छन खान (49) गुलाम हैदर (50) और अमन हैदर (19) के रूप में हुई है। अच्छन खान दिल्ली के शालीमार बाग का निवासी बताया गया है, जबकि गुलाम हैदर और अमन हैदर बिहार के दरभंगा जिले के लालबाग क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अच्छन खान और गुलाम हैदर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से अवैध गांजा खरीदते थे। इसके बाद तीनों मिलकर इस नशीले पदार्थ को गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचते थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय भी आरोपी इसी गांजे को लालकुंआ क्षेत्र में सप्लाई करने आए थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
तीनों अभियुक्तों के खिलाफ वेव सिटी थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और संभावित गिरोह की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने