जिस्मफरोशी में लिप्त दो महिलाओं समेत 3 पकड़े, व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर बुलाते थे ग्राहक
गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के अड्डे से एक व्यक्ति तथा धंधा कराने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 आपत्तिजनक सामग्री दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मकान नंबर 134 रोज पार्क शालीमार गार्डन एक्सटेंशन प्रथम में अनैतिक देह व्यापार दो महिलाएं शनवारा बीवी उर्फ शबनम पत्नी शेख अस्मत उम्र 28 साल व जयंती पुत्री सोनू निवासी मकान नंबर 131 ए ब्लॉक जहांगीरपुरी थाना महेंद्र पाल नई दिल्ली उम्र 32 साल और दीपक कुमार झा पुत्र बच्चन झा निवासी शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास थाना साहिबाबाद 29 साल को गिरफ्तार किया गया। यहां से 34 आपत्तिजनक सामग्री व इस अनैतिक धंधे में इस्तेमाल किया जा रहे दो मोबाइल फोन बरामद हुए।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मकान शनवारा बीवी उर्फ शबनम का है जिसमें वे दोनों महिलाएं मिलकर सेक्स रैकेट काफी दिनों चल रही थीं और भोली वाली लड़की और महिलाओं को लालच देकर के गलत काम कराते थे। वे हर ग्राहक से 1200रुपये के हिसाब से लेते थे और जो लड़की या महिला उनके पास आती है उसको 500रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देते थे । बाकी पैसे आपस में बांट लेती थीं।
आरोपी महिला जयंती के साथ मौजूद दीपक ने पूछताछ में अपनी गलती मानते हुए कहा कि साहब उसकी गलती हुई है और आज के बाद यहां नहीं आऊंगा। यहां से पुलिस ने एक लड़की को मुक्त कराया है। मुक्त कराई गई लड़की नाबालिग बताई गई है।
Tags
गाजियाबाद