पार्षद रवि भाटी ने किया शुभारंभ, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें 550 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ वार्ड 37 के पार्षद रवि भाटी ने फीता काट कर किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न बीमारियों की नि:शुल्क जांच और उपचार प्रदान किया। शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग की विशेष सुविधा की गई थी। एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर की जांच की विशेष व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इन जांचों का लाभ उठाया।शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाए गये जिनमें 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने यह लाभ उठाया। इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को 5 लाख रुपये तक के नि:शुल्क उपचार का लाभ मिल सकेगा। इस शहर में क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखा गया। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, जिससे आमजन को नि:शुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस आयोजन ने समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। इस शिविर में डॉक्टर प्रीति, शालू सिंह सोशल मिडिया प्रभारी, बबली चौहान, बिन्देश्वरी ठाकुर, सरवन ठाकुर, उदयभान ठाकुर, कमल गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, शिव कुमार गुप्ता,सोनाली आदि उपस्थित रहे।
Tags
गाजियाबाद