गाजियाबाद कोर्ट में मेगा विधिक साक्षरता व सेवा शिविर लगा

जिला जज विनोद सिंह रावत ने शुभारंभ कर लाभार्थियों को चेक सौंपे, कई विभागों ने लगाए योजना संबंधी स्टॉल, हेल्थ चेकअप का लोगों ने उठाया लाभ 

गाजियाबाद।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में  रविवार को एक मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन जिला जिला न्यायालय परिसर में जिला जज विनोद सिंह रावत की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं स्टॉल परिसर का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान संजयवीर सिंह, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अनिल कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष-01, नीरज गौतम, विशेष न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट, मेगा/वृहद विधिक कार्यक्रम-अध्यक्ष, गौरव शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  जुनैद मुजफ्फर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती रीता सिंह, पीठासीन अधिकारी, स्थायी लोक अदालत, ऐश्वर्यप्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ अन्य सम्मानित न्यायिक अधिकारियों की उपस्थित रही। 
इसके बाद जिला न्यायाधीश द्वारा स्टालों का निरीक्षण किया गया एवं विभागों द्वारा क्या-क्या जानकारियां जनता को उपलब्ध कराई जा रही है उसके बारे में अवगत हुए। इस दौरान न्यायाधीश द्वारा योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, चैक  आदि वितरित किए गए।  जनपद न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करना है। सरकार का सतत प्रयास रहता है कि समाज के वित्तीय एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया जाए और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आज इस आयोजन के माध्यम से जो भी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त हुई है, उसका स्वयं लाभ उठाएँ तथा उसे अपने आसपास के लोगों तक भी अवश्य पहुँचाएँ। जब जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित होगी, तभी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
इस शिविर में कृषि विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, जिला पंचायतराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, उपायुक्त स्वत: रोजगार विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) विभाग, जिला उद्योग केन्द्र विभाग, पुलिस विभाग व जिला कारागार के वरिष्ठ अधिकारीगण, बैंक सहायता योजनाएं(एलडीएम) विभाग, विद्युत विभाग, कौशल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, नेडा विभाग, पोस्टल व अन्य विभागों के द्वारा पूर्णरूप से सक्रियता निभाकर अपने अपने स्टॉल लगाये गये, जिसमें उन विभागों के लाभार्थियों को लाभ प्रदान कर प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। 
हेल्थ कैंप और रक्तदान सेवक का आयोजन: उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान एवं मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुनीलदत्त व डायरेक्टर राधिका राजपूत द्वारा भी आमजन हेतु मैडिकल कैम्प का आयोजन किया, जिसमें दवाओं का वितरण एवं अन्य चिकित्सीय जांचे की गई। कुछ न्यायाधीशों द्वारा रक्तदान शिविर में रक्त का दान भी किया गया। उपरोक्त शिविर के आयोजन में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेन्स कांउसिल एवं पैरा लीगल वॉलेण्टियर्स द्वारा भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई गई। 
लाभार्थियों को वांछित लाभ प्रदान करने में एचआरआईटी लॉ कॉलेज, आईएमएस लॉ कॉलेज, नोएडा, रॉयल कॉलेज द्वारा भागीदारी निभाई गई। उपरोक्त सभी लाभार्थियों को वांछित लाभ प्रदान कर मेगा/वृहद विधिक/साक्षरता एवं सेवा शिविर का सफल समापन किया गया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने