लोनी के निजी अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में डिलीवरी के दौरान एक 22 साल की महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान रुद्राक्षी के रूप में हुई है। वह बाल्मीकि बस्ती, वार्ड नंबर 13 की रहने वाली थीं। उनके पति विकुल ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।रुद्राक्षी के पति विकुल ने बताया कि 14 और 15 फरवरी की रात करीब 1 बजे रुद्राक्षी को प्रसव पीड़ा होने पर इंदिरा पुरी स्थित धन्वंतरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही बच्चा जन्म लेगा, लेकिन इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति विकुल का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान गई। उनका कहना है कि समय पर सही इलाज नहीं दिया गया और न ही किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया और मामले की शिकायत पुलिस से की।
विकुल ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags
गाजियाबाद