खोड़ा का डबल मर्डर केस: हाफ एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार

सत्यम-श्रीपाल हत्याकांड में ढाबा मालिक को जेल भेज चुकी है पुलिस

गाजियाबाद। खोड़ा में शुक्रवार रात वैष्णो भोजनालय पर हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल ढाबा मालिक को रविवार को जेल भेजने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह फरार दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों मूलरूप से बदायूं जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा के वैष्णो ढ़ाबे पर शुक्रवार रात सत्यम और श्रीपाल खाना खाना पहुंचे थे, खाना मांगने और बिल को लेकर हुए विवाद में ढाबा कर्मचारियों ने सत्यम और श्रीपाल व एक अन्य पर चाकू से हमला बोल दिया था। इस वारदात में सत्यम और श्रीपाल की मौत हो गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को ढाबा मालिक धर्मेन्द्र को रविवार को जेल भेज दिया था वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।
एसीपी के मुताबिक सोमवार सुबह पुलिस टीम इंदिरापुरम अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खोडा के दोहरे हत्याकांड में फरार दो अपराधी किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस बल ने चैकिंग को तेज कर दिया। इसी बीच 2  व्यक्ति मोटरसाइकिल से इंदिरापुरम की तरफ से आते दिखाई दिये  जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस चैकिंग व पुलिस टीम से घिरता देख वे व्यक्ति मोटरसाइकिल को तेज गति से मोड़कर पीछे की तरफ भागने लगे। मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई गयी। जिसके बाद वे व्यक्ति नहर की तरफ की तरफ भागे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से हाथ में लिये असलाहो से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ में भाग रहे दोनों व्यक्तियों के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गये। जिन्हे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।  उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन पुत्र महेश चंद निवासी ग्राम रसूलपुर जिला बदायूं हाल पता खोड़ा और सचिन पुत्र बनवारी निवासी ग्राम रसूलपुर टप्पा थाना जिला बदायूं हाल पता खोड़ा के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि 30 जनवरी को खोड़ा के अंबेडकर गेट के पास सत्यम और श्रीपाल की हत्या तथा एक को घायल करने की वारदात में वे शामिल थे। पुलिस उपायुक्त (ट्रांस-हिंडन) निमिष पाटिल ने बताया कि वारदात में श्रीपाल और सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि तीसरा युवक अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया था। अनुराग को शुरू में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में चोटों की गंभीरता के कारण दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध में अपनी भूमिका कुबूल कर ली है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने