नोएडा पुलिस ने लाखों के 111 खोए स्मार्टफोन खोज निकाले

सुपुर्द कर मालिकों की मुस्कान लौटाई, लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। 

नोएडा।
गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में, अपर पुलिस उपायुक्त आर.के. गौतम और सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम उमेश यादव के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा तथा थाना फेस-2 पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 111 गुम हुए कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये सभी मोबाइल फोन अलग-अलग कंपनियों के थे, जो भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन और अन्य स्थानों पर खो गए थे। इन मोबाइल फोनों को सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से ट्रेस किया गया।
उल्लेखनीय है कि पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक करने की सुविधा मिलती है, जिससे पुलिस को उन्हें बरामद करने में मदद मिलती है। सेंट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल फोनों का पता लगाया। बरामद मोबाइल फोन 2 मार्च को उनके मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने