राजनगर एक्सटेंशन में 28 से नि:शुल्क 'बुक एक्सचेंज मेला' लगाएगी आईपीए

बुक एक्सचेंज मेला पर्यावरण संरक्षण के साथ पेरेंट्स को महंगी किताबों के बोझ से राहत दिलाने की पहल : आईपीए


गाजियाबाद।
इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा अभिभावकों को महंगी किताबों के बोझ से राहत दिलाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'बुक एक्सचेंज मेला' आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में सहायता संपर्क समूह एवं राजनगर एक्सटेंशन ट्रस्ट के साथ आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि यह मेला 28 एवं 29 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेंट्रल पार्क ओरा कायमेरा सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन में लगाया जाएगा।  
इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से बुक एक्सचेंज मेले के माध्यम से एक सराहनीय सामाजिक अभियान चला रहा है। इस पहल के जरिए जहां लाखों पेड़ों को कटने से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है, वहीं हजारों अभिभावकों को एक-दूसरे के साथ किताबें एक्सचेंज कराकर उनके ऊपर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। सहायता संपर्क समूह के अध्यक्ष तुषार कंसल एवं राजनगर एक्सटेंशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपांशु मित्तल ने कहा कि वे इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ मिलकर इस अभियान को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बुक एक्सचेंज मेला अभिभावकों के लिए एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां वे बिना किसी शुल्क के किताबों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह मेला पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। हर वर्ष हजारों अभिभावक इसमें भाग लेकर एक-दूसरे से किताबें एक्सचेंज करते हैं। अब देश के कई राज्यों के अभिभावक भी इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन की इस पहल को अपनाकर निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष महंगी किताबें खरीदने के लिए बनाए जाने वाले दबाव के खिलाफ एक सकारात्मक विकल्प तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर महिपाल रावत, तुषार कंसल, दीपांशु मित्तल, सौरभ अग्रवाल, निशांत बंसल, एडवोकेट मोहित वर्मा, कपिल देव शर्मा,विवेक त्यागी उपस्थित रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने