छुट्टी नहीं दी तो कर डाली बैंक मैनेजर की हत्या, गार्ड और उसका साथी गिरफ्तार

लोनी इलाके में पंजाब एंड सिंध बैंक के ब्रांच मैनेजर थे अभिषेक



गाजियाबाद।
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित बलराम नगर में सोमवार दोपहर 1:45 बजे एक बड़ी वारदात हो गई। यहां  'पंजाब एंड सिंध बैंक' के गार्ड रवींद्र हुड्डा ने मैनेजर अभिषेक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। छुट्टी को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में गार्ड ने बैंक के अंदर ही मैनेजर की छाती में अपनी बंदूक से गोली दाग दी। आरोपी रविंद्र हुड्डा 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ है। लहूलुहान अभिषेक को आनन-फानन में बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी गार्ड रवींद्र, बागपत का रहने  वाला है। 
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय के मुताबिक, पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक और गार्ड रवींद्र के बीच विवाद की वजह छुट्टी थी। रवींद्र हुड्डा काफी दिनों से मैनेजर से छुट्टी की मांग कर रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। सोमवार को यह विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर गार्ड ने अपना आपा खो दिया और सीधे मैनेजर पर फायरिंग कर दी। बैंक के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद गार्ड रवींद्र हाथ में बंदूक लिए बैंक से बाहर निकला और भाग निकला। घायल अभिषेक शर्मा को बचाने के लिए लोग उन्हें तुरंत बाइक से अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वारदात के बाद फरार हुए कातिल और उसके साथी को पुलिस की चार टीमों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इस घटना से पूरे बलराम नगर इलाके और बैंक कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने