गाजियाबाद में लोहा चोरी करने वाला बड़ा सिंडिकेट शिकंजे में, 6 गिरफ्तार

लिंक रोड थाना पुलिस ने 10 लाख का लोहा और 2 ट्रक बरामद किए


गाजियाबाद।
लिंक रोड थाना पुलिस ने लोहे की चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से टाटा कंपनी का चोरी किया गया लगभग 10,730 किलोग्राम लोहा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा लोहे की ट्यूब , सीट्स, काॅइल, अन्य धातु के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा 8000 नगद व दो ट्रक मय बिल्टी बरामद की हैं। 
एसीपी श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि पुलिस टीम को झंडापुर जाने वाली सड़क पर स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में चोरी का लोहा रखे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारा और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें आसिफ अली पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी गली नंबर 14 सेक्टर 9 आदर्श नगर खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा (कबाड़ी), रामवीर पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम नयावास थाना कोतवाली देहात जनपद एटा (ट्रक चालक), प्रमोद कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम नगलिया कला थाना गभाना जनपद अलीगढ़ (ट्रक चालक), अरमान पुत्र संजय कुमार निवासी बी25 गाजीपुर थाना गाज़ीपुर दिल्ली, रवि पुत्र भूदेव निवासी 1170 कल्याणपुरी 18 ब्लॉक थाना कल्याणपुरी दिल्ली व लव कुश पुत्र महिपाल निवासी ग्राम निगोही थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की ट्यूब, लोहे की शीट्स, एक कॉयल, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 8 हजार रुपये नकद और दो ट्रक भी बरामद किए हैं।  
पुलिस की पूछताछ में चालक रामवीर सिंह ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है और उसके ट्रक में जो टाटा कंपनी का सामान लोड होता है उसमें से कुछ सामान निकाल कर वहीं पास में आसिफ कबाड़ी को बेच देता है। उसके अन्य साथी ड्राइवर भी ऐसा ही करते हैं और हम सब यह लोहे का सामान 40रुपये किलो के हिसाब से गाड़ी से चोरी करके कबाड़ी को बेच देते हैं और बाद में आकर हिसाब कर के पैसे ले जाते हैं। बिल्टी का वजन पूरा करने के लिए खड़ी गाड़ी में 100 से 150 डीजल लीटर डीजल भरवा लेते हैं और गाड़ी में 60-60 किलो की दो-तीन प्लास्टिक की रबर शीट रखते हैं और खाली गाड़ी का वजन करते समय उन्हें उतार देते हैं। जिससे लोडिंग  माल वजन पूरा हो जाता है। कबाड़ी आसिफ ने बताया कि कबाड़ी के काम के लिए गोदाम किराए पर लिया था। इस गोदाम में टाटा कंपनी के ट्रक लोड होकर आते हैं और ट्रक चालक उसको चोरी से एक या दो कुंटल माल निकाल कर बेच देते हैं जिसे वह अपने इलेक्ट्रिक कांटे से 40 किलो हिसाब से लेता है।और 90 से 95 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचता है।उसके पास जो मजदूर काम करने वाले तीन लड़के अरमान रवि लव कुश को वह इस काम के लिए अच्छा पैसा देता है। एसीपी श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि आरोपी चोरी के बाद ट्रक का वजन पूरा दिखाने के लिए एक अलग तरीका अपनाते थे। वे गाड़ी में अतिरिक्त डीजल भरवा लेते थे और कुछ भारी रबर शीट भी रखते थे, ताकि बिल्टी में पूरा वजन दिखाई दे और किसी को शक न हो। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने