परीक्षा में सफलता के लिए रिक्रूट्स आरक्षियों को मिला डीआईजी का मार्गदर्शन

गाजियाबाद पीएसी वाहिनी में गोष्ठी और सम्मेलन में शामिल हुईं  पीएसी मेरठ अनुभाग की पुलिस उपमहानिरीक्षक  कल्पना सक्सेना

गाजियाबाद।
41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में रिक्रूट्स (नागरिक पुलिस) की आगामी फाइनल परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा डीआईजी पीएसी मेरठ कल्पना सक्सेना द्वारा की गई। उन्होंने परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए तथा रिक्रूट्स को अनुशासन, एकाग्रता और मेहनत के आधार पर सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। दरअसल, पीएसी मेरठ अनुभाग की पुलिस उपमहानिरीक्षक कल्पना सक्सेना उपस्थिति में 41वीं वाहिनी 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में आरटीसी के रिक्रूट आरक्षियों का सम्मेलन और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के सेनानायक कमलेश बहादुर  एवं 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के सेनानायक दिनेश यादव  भी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को आगामी होने वाली फाइनल इंडोर एवं आउटडोर परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 
उन्होंने कहा कि सभी रिक्रूट आरक्षी अनुशासन, कड़ी मेहनत एवं पूर्ण तैयारी के साथ परीक्षाओं में प्रतिभाग करें तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस पीएसी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं। इसके बाद कल्पना सक्सेना द्वारा 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में संचालित आरटीसी का भी सम्मेलन लिया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं को परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए तथा उन्हें पूरी निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण एवं परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित इंडोर तथा आउटडोर प्रशिक्षण से संबंधित समस्त प्रशिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने