नोएडा में दर्ज हुई दहेजलोभी पति व जेठ-जेठानी के खिलाफ एफआईआर, जल्द होंगे गिरफ्तार
इस मामले में पीड़ित छवि चक्रवर्ती है जो फिलहाल नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगेल में रह रही है। पीड़िता के मुताबिक उसकी ससुराल नया बास हाथरस गेट हाथरस में है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति गौरव शर्मा, जेठ रोहित शर्मा पुत्रगण विनोद शर्मा और जेठानी मोना रॉय ने मिलकर दहेज की खातिर उसे जान से मारने की नीयत से बीती 28, 29, 30 जनवरी की रात्रि में कमरे में बन्द कर प्रताड़ित किया। पीड़िता छवि का कहना है कि उसके पहले पति के मृत्यु के बाद उसे 3 लाख 50 हजार मिले थे जिससे मोदीनगर गाजियाबाद में एक मकान लिया गया था। इसी मकान को बेच कर तीनों पैसे की मांग कर रहे थे। जब पीड़िता ने मकान बेचने से मना कर दिया तो नाराज होकर तीनो ने जान से मारने की नीयत से उसे तीन दिन रात्रि में पीटा। जब पीड़िता बेहोश हो गई तब कमरे में बन्द कर चले गए।
छवि ने थाना फेस-2 पुलिस को दी गई तहरीर में आगे लिखा है कि 31 जनवरी को डायल 112 को फोन कर इसकी सूचना हाथरस पुलिस को भी दी थी मगर हाथरस पुलिस ने उसकी एप्लिकेशन लेकर बोल दिया की आप कही भी जाओ। हाथरस पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल तक नही कराया और ना एफआईआर दर्ज की। अब इस पूरे मामले में थाना फेस-2 पुलिस ने पीड़िता के पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Tags
नोएडा