लोनी की कोमल मावी ने क्लियर किया यूपीएससी एग्जाम, भाजपा नेता ईश्वर मावी ने दी बधाई


गाजियाबाद।
 भाजपा नेता ईश्वर मावी ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली लोनी के ग्राम अफजलपुर निवासी कोमल मावी को उनके घर पहुंच कर बधाई दी। बता दें कि कोमल मावी ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी जिसमें उनकी रैंक 661 थी जिससे वह संतुष्ट नहीं थीं और उन्होंने दोबारा से यूपीएससी की परीक्षा दी जिसमें वह अब 314 रैंक प्राप्त कर आईएएस बनीं हैं। 
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि उनके पिता जसराम मावी ने अपने तीनों बच्चों को पढ़ा लिखाकर उच्च पदों पर बैठाने का जो सपना देखा था उसे उनकी बड़ी बेटी कोमल मावी ने पूरा कर दिखाया है। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि कोमल मावी ने लोनी क्षेत्र के साथ साथ अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है इसके लिए वह कोमल मावी और उनके माता पिता को भी बधाई देते हैं। इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट सतवीर सिंह गुर्जर, आलोक गुर्जर, सतवीर मावी, बृजपाल मावी, सतेंद्र बैसला आदि ने कोमल मावी को बधाई दी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने