गाजियाबाद की टीला मोड़ पुलिस पर लगा एकतरफा कार्रवाई का आरोप

दबंगों ने माँ-बेटे पर किया हमला, पुलिस ने बेटे को ही भेजा जेल, अब मिल रही धमकियाँ


गाजियाबाद।
थाना टीला मोड़ थाना क्षेत्र की फरुखनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोनिया विहार में होली के दिन माँ-बेटे को पड़ोस के दबंगों द्वारा बुरी तरह पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई हैं वहीं बेटा भी घायल हो गया। इस मामले में पुलिस द्वारा घायल बेटे को जेल भेजे जाने पर पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से दबंगों के हौंसले बुलंद हैं और अब भी वे पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहे हैं। पीड़ि़तों ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
मामले के मुताबिक टीला मोड थाना क्षेत्र की फरूखनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सोनिया विहार में 55 वर्षीय अनीता परिवार के साथ रहती हैं। अनीता ने बताया कि चार मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे बच्चे होली खेल रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले विजेन्दर ने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनके घर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। इस जानलेवा हमले में अनीता और उनके 21 वर्षीय बेटे चंदन को चोट आईं। दोनों माँ बेटे घायल हो गए। अनीता का आरोप है कि पुलिस से न्याय गुहार लगाई तो उल्टा उन पर दबाव बना दिया गया और दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अनीता ने आगे बताया कि पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उनके पति शिवसहाय को उठाकर बन्द कर दिया वहीं जब घायल बेटा चन्दन हॉस्पिटल से मेडिकल कराकर आया तब पुलिस ने चन्दन के पिता को तो छोड़ दिया मगर घायल चन्दन को जेल भेज दिया। माँ-बेटे का आरोप है कि दबंग अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को भुगत लेने की धमकी दे रहे है वहीं पीड़ित  अनीता ने जीटीबी हॉस्पिटल में एमएलसी कराया है। उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े करने के साथ ही उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने