पार्षद रवि भाटी ने रिबन काटकर किया उद्घाटन, प्रिंसिपल ने बताई विशेषताएं
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र में बच्चों की बेहतर प्रारंभिक शिक्षा और सुरक्षित देखभाल के उद्देश्य से सेपल्स प्ले स्कूल/डे-केयर खुल गया है। सोमवार को इसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद रवि भाटी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर स्कूल की ऑनर एवं प्रिंसिपल रंजना शर्मा को पार्षद रवि भाटी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्ले स्कूल बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास और रचनात्मकता सिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल, अनुशासन और अच्छे व्यवहार की सीख देते हुए अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।स्कूल की ऑनर एवं प्रिंसिपल रंजना शर्मा ने पार्षद रवि भाटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवा पार्षद द्वारा बच्चों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित करना और उनका हौसला बढ़ाना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए आधुनिक और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रंजना शर्मा ने बताया कि सेपल्स प्ले स्कूल/डे-केयर में बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरों से युक्त सुरक्षित परिसर, रंग-बिरंगे और आकर्षक स्मार्ट क्लासरूम बच्चों के लिए प्ले एरिया और मनोरंजन के साधन, एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग और क्रिएटिव क्लासेस, डांस, म्यूजिक और ड्राइंग जैसी रचनात्मक गतिविधियां स्वच्छ और सुरक्षित डे-केयर सुविधा प्रशिक्षित और अनुभवी टीचिंग स्टाफ और बच्चों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण है।
इस अवसर पर अजीत यादव,स्कूल स्टाफ की टीचर एवं क्षेत्र की महिलाएं अर्चना बसीन, वैशाली शर्मा, चांदनी, चंचल श्रीवास्तव, दिया कौशल, रिया, आरती, मोनिका अग्रवाल, रिंकी शर्मा, श्वेता, सरोज, प्रेरणा, रीता, चारू, कौशल, मंजू, पूजा, शुभांगी, प्रीति, डॉ. डॉली, प्रियंका शर्मा, हेमा, गीता यादव और विनीता अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। मौजूद लोगों ने स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह स्कूल नन्हे-मुन्ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान देगा।
Tags
गाजियाबाद