पत्नी और दोस्त का हत्यारा पति हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार

पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंधों की जानकारी होने पर दोनों को मौत के घाट उतारा था, 

अब पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश में आरोपी पति बना गोली का शिकार


गाजियाबाद।
थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की राम पार्क कालोनी में मंगलवार देर रात घर बुलाकर अपने दोस्त और अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पति ही पुलिस की गोली का निशाना बन गया। आरोपी पति को पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसी के चलते उसने घर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया और फरार हो गया था। पुलिस की गिरफ्त में आने पर हथियार की बरामदगी कराने के दौरान भागने के कोशिश में आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है।
लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बुधवार रात को थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी राशिद (42 वर्ष) पुत्र उम्रदराज निवासी ई ब्लॉक रामपार्क  ट्रॉनिका सिटी को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद पुलिस आलाकत्ल की बरामदगी के लिए राशिद को जैन कॉलोनी हरमपुर वाले जंगल ले गई। वहां राशिद ने पहले से छुपाए हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया पुलिस की जवाबी कार्यवाही में  राशिद के पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में मौके पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। 
एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार राशिद ने मंगलवार 23 मार्च की रात को अपने दोस्त फईम पुत्र नईम निवासी चांद मार्केट खुशहाल पार्क को अपने घर बुलाया और अपनी पत्नी शबनम के साथ ही उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी थी । दरअसल, घर पर आने-जाने के दौरान फईम के राशिद की पत्नी से अवैध संबंध हो गए, जिसका पता चलने पर राशिद अक्सर दोनों को समझाता था। राशिद और फहीम अच्छे दोस्त थे। राशिद के घर से मात्र एक किलोमीटर पर ही फहीम का घर है। जहां उसके दो भाई सलमान और फजलू माता-पिता के साथ रहते हैं। फहीम अधिकांश राशिद के साथ रहता था और उसके घर पर ही सोता था। राशिद ने 20 दिन पूर्व फहीम और शबनम को रंगेहाथ एक साथ पकड़ लिया था। इसके बाद राशिद ने फहीम से बोलचाल बंद कर दी और पत्नी शबनम की पिटाई की। इससे गुस्साई शबनम अपने मायके सहारनपुर चली गई थी। जिसे राशिद कुछ दिन पूर्व ही वापस घर लाया था।
 मंगलवार को राशिद का बड़ा पुत्र रिहान अपनी पत्नी और छोटे भाई जिशान के साथ अशोक विहार कॉलोनी स्थित ससुराल गया था, जबकि अन्य बच्चे घर पर थे। रात के समय फईम राशिद के घर पहुंचा तब राशिद ने कहासुनी होने के बाद सोफे पर बैठे फईम के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने पत्नी शबनम के सिर में भी गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही आरोपी के कब्जे से देसी तमंचा  (आलाकत्ल) और कारतूस बरामद बरामद किया है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने