दिल्ली के शाहदरा में शातिर चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर 10 दुपहिया बरामद


 

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में शाहदरा जिले की एएटीएस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली और गाजियाबाद से 10 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई से विभिन्न जिलों में दर्ज वाहन चोरी के 10 मामलों का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एएटीएस टीम को सक्रिय वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाई गई। इसी दौरान विवेक विहार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए इशु यादव (23) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पहले चार और फिर पुलिस रिमांड के दौरान छह अन्य चोरी की गाड़ियां बरामद की गईं। बरामद वाहनों में पैशन प्रो, स्प्लेंडर, एक्टिवा, सुजुकी एवेनिस, टीवीएस रोनिन समेत अन्य दोपहिया शामिल हैं, जो दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गाजियाबाद के एक कबाड़ कारोबारी के साथ मिलकर चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाता था। कई बार वह गाड़ियों को कुछ दिन खुद चलाने के बाद लावारिस छोड़ देता था। पुलिस ने कबाड़ कारोबारी को नोटिस दिया है, लेकिन वह फिलहाल फरार है। आरोपी सुनसान या कम सुरक्षा वाले इलाकों में खड़ी दोपहिया गाड़ियों को निशाना बनाता था। साधारण औजारों की मदद से गाड़ी चोरी कर अलग-अलग जगहों पर छिपा देता और बाद में बेच देता था।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने