गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया में कोयल एन्क्लेव और उसके आसपास रहने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इस व्यस्त इलाके में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एक आधुनिक फुट ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से स्थानीय निवासी इस इलाके में सड़क पार करने के दौरान होने वाले हादसों को लेकर चिंतित थे और लगातार ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे। अब जीडीए ने न केवल इसे मंजूरी दी है, बल्कि इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
कोयल एन्क्लेव के सामने वाली मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक रहता है। यहां से गुजरने वाले वाहन अक्सर तेज रफ्तार में होते हैं, जिससे सोसाइटी के लोगों, खासकर बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले कामकाजी लोगों के लिए सड़क पार करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में यहाँ कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पैदल यात्रियों को सड़क के बीच में रुक-रुक कर रास्ता बनाना पड़ता था, जिससे न केवल जान का खतरा बना रहता था, बल्कि ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती थी।
जीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, इस फुट ओवरब्रिज को बनाने में लगभग 99.40 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि यात्रियों को चढ़ने-उतरने में कोई असुविधा न हो। परियोजना की डीपीआर पहले ही अप्रूव हो चुकी है और सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया है। इस पुल के बन जाने से कोयल एन्क्लेव के साथ-साथ आसपास की अन्य कॉलोनियों के हजारों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Tags
गाजियाबाद