जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के ईद मिलन समारोह में आपसी भाईचारे का दिया गया संदेश

कैलाभट्टा में संस्था के कार्यालय में हुआ आयोजन, प्रदेश सचिव वहाबुद्दीन और नगर अध्यक्ष मो0 आसिम ने दी ईद की बधाई


गाजियाबाद।
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के मरकज मस्जिद रोड कैला भट्टा स्थित कार्यालय पर शनिवार को ईद मिलन 2026 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईद मिलन के इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों से अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी ने आपस में एक-दूसरे को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दुनिया समाज के अस्त-व्यस्त हालातों को सही करने तथा देश-दुनिया में अमन-चैन व शान्ति के लिए प्रार्थना की। 
जमाअत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव वहाबुद्दीन ने कहा कि आपस में भाईचारे व प्रेम को बढ़ाया जाए और किसी भी तनाव के मुद्दे को आपसी मेल-जोल और विचार-विमर्श से हल किया जाए। जमात के नगर अध्यक्ष मो0 आसिम ने सभी समुदायों को आपसी भाईचारे को बढ़ाने और सहयोग किये जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे ंऔर सहयोग से सुदृढ व सशक्त समाज बनता है। सभी धर्म मानवता और इंसनियत का सबक देते हैं और इसी में सभी का हित निहित है।मो0 आसिम ने जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के कार्यों का भी जिक्र भी किया। ईद मिलन कार्यक्रम में मौ इल्यास, मास्टर मेहरूद्दीन, रशीद अहमद, डा० एआर रहमानी, गुलशन माकन, दीपक गोयल, रोहित गुप्ता, अ० कय्युम, विजय ठकराल व नीरज मित्तल, दीपक, रिंकू व अंकुरआदि मौजूद रहे।  उपस्थितजनों ने भी अपने विचार रखे। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने