गैंगस्टर पर हमले में शामिल 25 हजार का इनामी जालू साथी समेत गिरफ्तार

मोदीनगर इलाके में हुई मुठभेड़ में जलवीर उर्फ जालू को लगी गोली


गाजियाबाद।
मोदीनगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर राहुल जाट पर हुए हमले के मामले में मंगलवार की सुबह थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए बदमाशों के पास से अल्टो कार के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। 
एसीपी (मोदीनगर) भास्कर वर्मा ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि अपने साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश की पहचान जलवीर उर्फ जालू निवासी गांव दौसा बंजारपुर थाना भोजपुर के रूप में हुई है। एसीपी के मुताबिक स्वाट टीम को यह सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी जालू अपने एक साथी जतिन के साथ मोदीनगर से भोजपुर की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर स्वाट टीम ने मोदीनगर के पास पिकेट लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की ग्रे रंग की कार आती नजर आई। स्वाट टीम ने जब इस कार को रुकने का इशारा किया, तब कार सवार बदमाशों ने गाड़ी मोड़ ली और भागने लगे। पुलिस टीम ने इस कार का पीछा शुरू कर दिया। 
एसीपी, मोदीनगर के मुताबिक बदमाशों ने अपनी गाड़ी कच्चे मार्ग पर मोड़ ली और कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी से उतर स्वाट टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी  कार्रवाई में जलवीर उर्फ जालू को भी गोली लगी है। जालू के साथ उसका साथी जतिन शर्मा भी पकड़ा गया है। पुलिस को लंबे समय से जालू की तलाश थी। जालू पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने