निवाड़ी थाने में 2 घंटे हंगामा, पिता बोले- बेटे को पीटकर अधमरा किया
गाजियाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में मेडिकल के दौरान युवक पुलिस की कार से कूदकर भागने लगा। इस बीच ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। युवक की हालत अस्पताल में गंभीर बनी है। मामले में कार्य में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
युवक निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला का अमित कुमार है। वह पतला नगर पंचायत चेयरमैन की कार में चालक है। रात को वह पतला में खुले में शराब पी रहा था। इस पर पुलिस ने गश्त के दौरान उसे पकड़ लिया। पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस पर पुलिस अमित को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने गई थी। आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण व रालोद नेता निवाड़ी थाने पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। एसीपी समेत पुलिस के आला अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे रहे।
परिजनों ने पुलिसवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया और कार्रवाई की मांग उठाई। पिता का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात में बंदकर जमकर पीटा। उसे थर्ड डिग्री दी। जब वह अधमरा हो गया तो उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस का दावा है कि युवक को हिरासत से भाग रहा था। तभी वह वह गाड़ी से निकलकर भाग गया तथा मेन सड़क पर आ गया जहां एक्सीडेंट में ट्रक से वह टकरा गया था
सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को डीसीपी ग्रामीण सर के द्वारा निलंबित कर दिया गया है तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को डीसीपी ग्रामीण सर के द्वारा निलंबित कर दिया गया है तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags
गाजियाबाद