ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार


गाजियाबाद।
 मसूरी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मसूरी पुलिस और एसटीएफ आगरा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर एक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करवाता था। इस मामले का खुलासा गंगापुरम निवासी पंकज कुमार की शिकायत के बाद हुआ। उन्होंने 6 अप्रैल 2026 को मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उन्हें एक कंपनी के नाम पर आॅनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा दिया। उन्हें बताया गया कि इसमें अच्छा मुनाफा होगा और कई दस्तावेज भी दिखाए गए। पंकज कुमार ने उनकी बातों में आकर लगभग 55 लाख रुपये का निवेश कर दिया। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति से भी करीब 2 करोड़ रुपये का निवेश करवाया गया। बाद में उन्हें पता चला कि यह पूरा मामला धोखाधड़ी का था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सूचना के आधार पर मसूरी पुलिस और एसटीएफ आगरा की टीम ने मुख्य आरोपी जतिन्द्र राम को सहारनपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी जतिन्द्र राम ने बताया कि वह कई सालों से लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में बताकर उनसे जुड़ता था। वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें ज्यादा कमाई का लालच देता था। आरोपी और उसके साथियों ने विभिन्न शहरों के हजारों लोगों के नाम पर कई ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाए थे, जिन्हें वे खुद ही संचालित करते थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बड़ी संख्या में लोगों से भारी रकम ठगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों को जल्दी फायदा होने का भरोसा दिलाकर निवेश के लिए तैयार करता था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और जांच जारी है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने