छोटे-बड़े 6 वाहन चोर हत्थे चढ़े, आधा दर्जन दुपहिया बरामद

इंदिरापुरम में 4 नाबालिग सहित 6 चोरों से 4 बाइक और 2 स्कूटी बरामद


गाजियाबाद।
इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की हैं।
मामला तब सामने आया जब इंदिरापुरम निवासी भारत और तारा सिंह ने अलग-अलग तारीखों में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई। 3 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने गौर ग्रीन चौराहे की ओर जाने वाली सड़क से दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रियांशु (21) और निर्वेश कुमार (18) के रूप में हुई है। इनके साथ चार नाबालिग भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी करते थे। चोरी के बाद वे इन वाहनों को छिपाकर रखते थे और मौका मिलने पर बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस से बचने के लिए वे वाहनों की नंबर प्लेट भी बदल देते थे। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ पहले भी गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने