गाज़ियाबाद. लोनी में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोनी क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट-बी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर आवंटियों और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के बीच मतभेद सामने आए। आवंटियों ने एफएआर बढ़ाने की शर्त पर असहमति जताते हुए भूमि के बदले धनराशि लौटाने की मांग की। इस पर उद्यमियों को संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान निकालने और क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। हर्षा कंपाउंड औद्योगिक क्षेत्र की खराब सड़कों के निर्माण के लिए अमृत योजना के तहत लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने की जानकारी दी गई। उम्मीद है कि इस बजट से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा
Tags
गाजियाबाद