गाजियाबाद में महिला की जालसाजी का खुलासा

फर्जी मेडिकल दस्तावेज से इंश्योरेंस लेने का किया प्रयास, गिरफ्तार


गाजियाबाद।
मुरादनगर में फर्जी मेडिकल दस्तावेज तैयार कर हेल्थ इंश्योरेंस लेने का प्रयास करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने मुरादनगर स्थित आर मैक्स हॉस्पिटल के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी की साजिश रची थी।  
दिल्ली स्थित रॉयल सुंदरम इंश्योरेंस लिमिटेड के अधिकारी शक्ति ठाकुर ने 1 जनवरी को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुरादनगर के आर मैक्स हॉस्पिटल के साथ मिलकर एक महिला ने आंख के आॅपरेशन के लिए इंश्योरेंस क्लेम का आवेदन किया था। आवेदन की जांच के दौरान सभी मेडिकल रिपोर्ट फर्जी पाई गईं। शक्ति ठाकुर के अनुसार, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पैनल से कई बार जांच कराने के बाद भी यह पुष्टि हुई कि मेडिकल रिपोर्टें नकली थीं। एसीपी मसूरी सर्किल लिपि नगायच ने बताया कि बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा निवासी उषा मित्तल नामक महिला को फर्जी मेडिकल दस्तावेज लगाकर मेडिकल क्लेम लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी कि क्लेम की राशि मिलने के बाद दोनों इसे आधा-आधा बांट लेंगे। पुलिस मामले की अग्रिम जांच के साथ ही इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने