गाजियाबाद पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया

अंकुर विहार में छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया

गाजियाबाद। 
थाना अंकुर विहार क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त, प्रभारी निरीक्षक थाना अंकुर विहार, प्रभारी  ऑपरेशन प्रहार थाना अंकुर विहार एवं चौकी डाबर तालाब की पुलिस टीम द्वारा बुद्ध सिंह इंटर कॉलेज बुद्ध नगर डाबर तलाब में विद्यालय के टीचर्स तथा बच्चों को नशा से होने वाले नुकसान तथा अवैध असलाह से होने वाले अपराध के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा स्वयं एवं परिवार पर पड़ने वाले  दुष्प्रभावों के संबंध में अवगत कराया गया। 
उपरोक्त से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध होने की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9643200225, 9643327920, 9643326220,8178522624, आदि पर सूचना उपलब्ध कराने के बारे में विस्तार से बताया गया । सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा क्योंकि आप हमारे आंख और कान हो । पंपलेट वितरित किए गए तथा थाना क्षेत्र में भिन्न-भिन्न स्थानों पर आॅपरेशन प्रहार के पोस्टर लगवाए गए । इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने सभी छात्राओं से नशे से दूर रहने तथा अन्य को दूर रखने की शपथ भी दिलाई। 
इंदिरापुरम और कौशांबी, साहिबाबाद में पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव बताए: थाना इन्दिरापुरम पुलिस, थाना कौशाम्बी पुलिस  और थाना साहिबाबाद पुलिस ने भी ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की और बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और समाज के लिए हानिकारक है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा में प्रेरित करना और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से बचाना था। 
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्रों को बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि उसके भविष्य, शिक्षा, करियर और परिवार पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे नशीले पदार्थों से दूर रहें और अपने साथियों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता फैलाने का भरोसा दिया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने