गाजियाबाद डीएम ने दिव्यांग को व्हीलचेयर प्रदान कर दिखाई संवेदनशीलता

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्यायें, कहा-मजबूर, बेसहाय एवं पात्र व्यक्ति की सहायता करना हमारी जिम्मेदारी


गाजियाबाद।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग और निर्माण विभाग से जुड़े शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने कहा हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। हर मजबूर, बेसहाय एवं पात्र व्यक्ति की सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है, और हमें इसे पूर्ण ईमानदारी से निभाना है।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार जनता दर्शन / जनसुनवाई सीधे सीएम आफिस से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटर की जा रही है। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी कार्यदिवसों में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनें और जूम के माध्यम से लाइव जुड़ाव बनाए रखें।
जनता दर्शन के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर डासना मसूरी निवासी महिला श्रीमती सोनम पुत्री ओमी ने अपने दिव्यांग पिता के लिए सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है और घर में कोई कमाने वाला नहीं है। जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग और दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांग ओमी के लिए मानवीय संवेदनाओं के तहत सहायता प्रदान की जाए। मौके पर ही दिव्यांग को व्हीलचेयर प्रदान की गई और उनके लिए अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य लाभ योजनाओं की सुविधा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। यदि गुणवत्तापूर्ण समाधान नहीं हो, तो सीधे जिलाधिकारी से मिलें। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का उचित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। हर मजबूर, बेसहाय एवं पात्र व्यक्ति की सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है, और हमें इसे पूरी ईमानदारी से निभाना है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने