ईद पर लिया बदला! इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात, हालात अब भी तनावपूर्ण
गाजियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र में नवनीत विहार स्थित शर्मा डेयरी वाली गली में बकरीद के दिन सूर्या की हत्या मामले में पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने फरहान, आसिफ और नवाब को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. बता दें कि हत्या के इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पहले 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया था. अब इनमें से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 को हिरासत में रखा है.
सूर्या मर्डर केस में 3 आरोपी गिरप्तार: सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में सूर्या पर चाकू से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल सूर्या को आनन-फानन में नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कुर्बानी दिखने के बहाने लेकर गया और मार दिया: सूर्या के दोस्त ने बताया कि जब वह असद के घर पहुंचे तो वह उनको मीट खिलाने लगा. जिस पर उन्होंने कहा कि वे लोग मीट नहीं खाते हैं. बस इसी दौरान उसने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में घोंप दिया. उस वक्त असद के साथ 5-6 अन्य लोग भी मौजूद थे. सूर्या को चाकू लग चुका था. वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गया. छोड़ी देर बाद जब वह वापस वहां लौटा तो लोगों की भीड़ जमा थी. एक लड़के की मदद से वह दोस्त सूर्या को फोर्टिस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा और सबको फोन किया. एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते उन्होंने पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की. उन्होंने जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही. शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस शिकायतकर्ता विनीत राजपूत की तहरीर पर खोड़ा थाने में आरोपी अशद के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
सूर्या की मौत से पहले का वीडियो आया सामने: सूर्या की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका आरोप है कि चार में से सिर्फ तीन को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि FIR में चार लोग नामजद हैं. सूर्या की मौत से पहले का एक वीडियो भी मिला है, जहां उसे 9 लोग घेरे हुए दिख रहे हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है. फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है. इस घटना के बाद से नवनीत विहार कॉलोनी में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा और भय व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इस मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'हत्यारा कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उसे खोज निकाला जाएगा। हत्या करने वालों को फांसी पर चढ़ाने के लिए जो कार्रवाई होती है वो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।' वहीं मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी घटना पर दुख जताया और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही.
Tags
गाजियाबाद