साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा का गुरुवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ समापन हो गया। कथा का आयोजन 29 मई से प्रारंभ हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। समापन अवसर पर श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख-समृद्धि और मंगलकामना का आशीर्वाद लिया। कथा वाचक पंडित राम किशोर शास्त्री ने भगवान श्रीराम की महिमा और रामलीला का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के आयोजक यशपाल भाटी एवं उनकी पत्नी मंजू भाटी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर वार्ड-82 की पार्षद किरन देवी, भाजपा नेता कालीचरण पहलवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा समापन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। वहीं शुक्रवार सुबह विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वार्ड-37 के पार्षद रवि भाटी, अशोक भाटी, हरीश भाटी, भोपाल यादव समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags
गाजियाबाद