6 आरोपी गिरफ्तार, 18 लाख के गहने बरामद, वारदात में इस्तेमाल कार जब्त
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ज्वैलरी कंपनियों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, 5 मोबाइल फोन, एक फर्जी नंबर प्लेट और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन ज्वैलरी कंपनियों और उनके कर्मचारियों को फर्जी लोकेशन पर बुलाकर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे। मामला 16 मई का है, जब दिल्ली निवासी विनीत गुप्ता, जो एक ज्वैलरी कंपनी में कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं, को आरोपियों ने सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में ज्वैलरी दिखाने के बहाने बुलाया था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझाकर लगभग 22 लाख रुपये के गहने और एक आईपैड लेकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर विजयनगर थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कई टीमों को लगाया गया। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल आरोपी हिंडन बैराज के पास इकट्ठा हो रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक, पुष्पेन्द्र उर्फ प्रेम, विशाल, अमन, यश और राहुल के रूप में हुई है। इनमें अधिकांश आरोपी संभल जनपद के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी मुरादाबाद का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एनसीआर क्षेत्र में ज्वैलरी कंपनियों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे। वे पहले फोन कर एजेंट को किसी तय स्थान पर बुलाते थे और फिर मौका मिलते ही ज्वैलरी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी किए गए गहनों का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ज्वैलरी कंपनियों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, 5 मोबाइल फोन, एक फर्जी नंबर प्लेट और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन ज्वैलरी कंपनियों और उनके कर्मचारियों को फर्जी लोकेशन पर बुलाकर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे। मामला 16 मई का है, जब दिल्ली निवासी विनीत गुप्ता, जो एक ज्वैलरी कंपनी में कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं, को आरोपियों ने सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में ज्वैलरी दिखाने के बहाने बुलाया था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझाकर लगभग 22 लाख रुपये के गहने और एक आईपैड लेकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर विजयनगर थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कई टीमों को लगाया गया। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल आरोपी हिंडन बैराज के पास इकट्ठा हो रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक, पुष्पेन्द्र उर्फ प्रेम, विशाल, अमन, यश और राहुल के रूप में हुई है। इनमें अधिकांश आरोपी संभल जनपद के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी मुरादाबाद का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एनसीआर क्षेत्र में ज्वैलरी कंपनियों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे। वे पहले फोन कर एजेंट को किसी तय स्थान पर बुलाते थे और फिर मौका मिलते ही ज्वैलरी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी किए गए गहनों का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags
गाजियाबाद