वार्ड-37 में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था होगी समयबद्ध

पार्षद रवि भाटी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बनाई कार्ययोजना

गाजियाबाद। वार्ड-37 में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को अधिक सुचारु, प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से पार्षद रवि भाटी ने कूड़ा संग्रहण कार्य से जुड़े ड्राइवरों, सुपरवाइजरों, ज़ेडएसओ तथा वार्ड सुपरवाइजर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक में पार्षद रवि भाटी ने पूरे वार्ड का विस्तृत रोड मैप तैयार कर प्रत्येक ड्राइवर को उसके निर्धारित क्षेत्र एवं कॉलोनियों की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र के लिए कूड़ा संग्रहण का समय भी तय किया गया, ताकि हर घर तक समय पर कूड़ा संग्रहण वाहन पहुंच सके।
पार्षद रवि भाटी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कूड़ा संग्रहण वाहन समय पर नहीं पहुंचते, कई स्थानों पर चालक सायरन या हॉर्न नहीं बजाते और बिना रुके आगे निकल जाते हैं। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। 
उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक घर तक निर्धारित समय पर कूड़ा संग्रहण वाहन पहुंचाने की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। यदि किसी मोहल्ले या घर तक वाहन नहीं पहुंचता है तो क्षेत्रवासी सीधे उनके मोबाइल नंबर 9971660071 पर कॉल या संदेश देकर सूचना दे सकते हैं, जिस पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पार्षद रवि भाटी ने कहा कि "स्वच्छ वार्ड–स्वस्थ वार्ड" उनका संकल्प है। वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने