सीवर कार्य के बाद नहीं भरे गए गड्ढे, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया में टीला मोड़ से भोपुरा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति से दोपहिया वाहन चालक, ई-रिक्शा चालक और अन्य वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कई स्थानों पर दो से ढाई फीट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें लगातार पानी भरा रहता है। पानी भरे होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई वाहन इन गड्ढों में फंसकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और कई लोग गिरकर चोटिल भी हुए हैं।भोपुरा गांव निवासी चौधरी सेवाराम कसाना ने बताया कि खिलाड़ी कंपनी द्वारा सीवर लाइन बिछाने के दौरान जगह-जगह गड्ढे खोदे गए, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उन्हें ठीक से भरा नहीं गया। इसके चलते सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
चौधरी सेवाराम कसाना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी गाजियाबाद से की जाएगी। इसके बावजूद यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क के गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।

Tags
गाजियाबाद