झुलसने वालों में 4 महिलाएं, अस्पताल में चल रहा सभी घायलों का इलाज
गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर रोड स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) के गोदाम में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में पांच लोग मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कंट्रोल रूम को टेलीफोन और एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि सिकंदरपुर रोड स्थित गोदाम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही प्रभारी अधिकारी फायर टेंडर के साथ मौके के लिए रवाना हुए। साथ ही टीला मोड़ फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
मौके पर पहुंचने के बाद आग की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी को अवगत कराया गया और वैशाली फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाए गए। फायर यूनिट ने आग को चारों ओर से घेरकर युद्धस्तर पर बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।
आग बुझाने के दौरान पता चला कि हादसे में पांच लोग मामूली रूप से झुलस गए थे। स्थानीय पुलिस ने फायर सर्विस के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
घायलों में नसरिन (40 वर्ष), शाइना (45 वर्ष), नशीमा (60 वर्ष), इंदुभूषण (56 वर्ष) और रुखसाना (40 वर्ष) शामिल हैं। दमकल विभाग की तत्परता और समय पर कार्रवाई के चलते इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Tags
गाजियाबाद