फरार डम्पर चालक की गिरफ्तारी ने होने से लोगों में आक्रोश
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मौके से फरार डंपर चालक समेत दो के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा आरोपी वाहन मालिक है जिसने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का पहले भरोसा दिया और बाद में मुकर गया।
थाना शालीमार गार्डन के एसएचओ के अनुसार, शालीमार गार्डन निवासी आशा देवी ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके पति भागमल 16 जून की रात करीब 12:05 बजे ई-रिक्शा संख्या यूपी-14 केटी-2119 में टाइल-पत्थर लेकर राजेंद्र नगर से भोपुरा की ओर जा रहे थे। जब वे वजीराबाद रोड पर बीकेयर कट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में भागमल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिकायत के अनुसार, दुर्घटना में शामिल डंपर का नंबर HR-47F-0634 बताया गया है।
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि डंपर चालक की लापरवाही के साथ-साथ वाहन मालिक मनिष गुप्ता की भी जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि रात के समय ई-रिक्शा में पत्थर लोड कर भेजा गया था। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 106 और 125 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं फरार ड्राइवर अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है जिससे लोगों में आक्रोश है। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी का कहना है कि ड्राइवर जल्द गिरफ्तार होगा।
Tags
गाजियाबाद