हत्या करने वाले आरोपी दो सगे भाई फरार, ना चाहते हुए भी जुलूस में पहुंचा था आफताब
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक 24 वर्षीय ऑटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना अंकुर विहार थाना क्षेत्र की विजय विहार कॉलोनी की है, जहां दो सगे भाइयों ने विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की जीवन गेट कॉलोनी निवासी आफताब (24) ऑटो चालक थे। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले आफताब का विजय विहार कॉलोनी में रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हुआ था और तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार रात करीब 10:15 बजे आफताब अपने दोस्त फैज के साथ विजय विहार कॉलोनी पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कॉलोनी निवासी दो सगे भाइयों नदीम और एहत्साम से हुई। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने आफताब पर चाकू से कई वार कर दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आफताब को परिजन तुरंत दिल्ली के जग प्रवेश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोस्त ने सुनाई घटना की पूरी कहानी: मृतक के दोस्त फैज ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने के लिए उन्हें विजय विहार से बुलावा आया था, लेकिन उनका वहां जाने का मन नहीं था। वह और आफताब घर पर ताजिया का गुंबद तैयार कर रहे थे। इसी दौरान उनके परिचित पप्पी और साहिल पहुंचे और उन्हें जुलूस में शामिल होने के लिए साथ ले गए।
फैज के अनुसार, विजय विहार पहुंचने पर ढोल-नगाड़े बज रहे थे। तभी आफताब ने उससे कहा कि ढोल बंद करा दो, नहीं तो लड़ाई हो जाएगी। वह ढोल बंद कराने चला गया। इसी बीच पप्पी और साहिल भागते हुए आए और बताया कि आफताब को चाकू मार दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे कॉलोनी के बाहर अंडरपास तक भागे, जहां 2-3 युवक भागते हुए दिखाई दिए। उन्होंने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी: सहायक पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) अमरदीप मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। दोनों नामजद आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags
गाजियाबाद