ड्रमों में विस्फोट से मची भगदड़, नवयुग मार्केट के बैंक्वेट हॉल में भी लगी आग
गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर में हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर से निकली आग बिजली की केबलों के जरिए तेजी से फैलती हुई आसपास की दुकानों और मकानों तक पहुंच गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। दिल्ली बॉर्डर से सटे घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में अचानक ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग आसपास की दुकानों और मकानों तक फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए शहर के अन्य फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद घटनास्थल के पास खड़े एक वाहन में रखे डीजल के ड्रम भी आग की चपेट में आ गए। ड्रमों में विस्फोट होने से आग और तेजी से फैल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में तीन मकान जल गए, जिनमें एक मकान को सबसे अधिक नुकसान हुआ। इसके अलावा चार दुकानों के बाहरी हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि दुकानों के शटर बंद होने के कारण आग अंदर तक नहीं पहुंच सकी। आग की चपेट में आकर एक ऑटो समेत तीन वाहन भी पूरी तरह जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
नवयुग मार्केट के बैंक्वेट हॉल में भी लगी आग: सोमवार रात शहर के नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा बैंक्वेट हॉल के बाहरी हिस्से में भी आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने से कर्मचारियों और आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने अग्निशमन यंत्रों और दमकल की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में बैंक्वेट हॉल के बाहर लगी सजावटी सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Tags
गाजियाबाद