बच्ची की मां ने शालीमार गार्डन थाना पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की विक्रम एन्क्लेव कॉलोनी निवासी एक महिला ने इको वैन चालक पर अपनी 7 वर्षीय बेटी के अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता मुकेश रानी, पत्नी फैज़ आलम, निवासी प्लॉट नंबर-11, फ्लैट नंबर G-3, विक्रम एन्क्लेव, शालीमार गार्डन साहिबाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 7 वर्षीय बेटी वृंदावन गार्डन स्थित कृष्णा प्राइड स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा है। मुकेश रानीके अनुसार, छोटी बहन प्रियंका उनकी बेटी को स्कूल वैन में बैठाने के लिए गेट के पास इंतजार कर रही थी तभी एक इको वैन DL-2CAY-5698 आई। वैन चालक उनकी बेटी को वाहन में बैठाकर ले जाने लगा। इको वैन में न तो बच्चे थे और न ही स्कूल स्टाफ की महिला थी। ऐसे में प्रियंका को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल बच्ची को वैन से नीचे उतार लिया। थाना प्रभारी को संबोधित शिकायत में बताया गया है कि घटना के बाद स्कूल के मोबाइल नंबर 9810714623 पर संपर्क कर आई हुई इको वैन के बारे में जानकारी ली, पता चला कि वह स्कूल की इको वैन नहीं थी। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने यूपी-112 पर भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसका इवेंट आईडी P14072607184 है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tags
गाजियाबाद