महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ एक्सप्रेस वे पर किया जोरदार अभिनन्दन
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के गाजियाबाद प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मेरठ एक्सप्रेसवे पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा फूल-मालाएं पहनाकर और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर एडवोकेट सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान, मंडल उपाध्यक्ष अशोक भाटी, रवि भाटी, भोपाल सिंह यादव, मुकेश यादव, शोभनाथ चौहान, भानु सिसोदिया, विनोद कसाना, राजन आर्या, डॉ. अनिल तोमर, मुकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और क्षेत्रीय अध्यक्ष के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।
Tags
गाजियाबाद


