आरटीओ प्रवर्तन विभाग ने 29 हजार का चालान लगाया
गाजियाबाद। जिले में परिवहन विभाग के 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत बुधवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक निजी ईको कार का चालक शराब के नशे में स्कूली बच्चों को ले जाते हुए पकड़ा गया। परिवहन विभाग ने वाहन का 27 हजार रुपये का चालान किया और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया।दरअसल,जिला संभागीय परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल (पीटीओ) अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा ने न्यू एरा पब्लिक स्कूल के छात्रों को ले जा रही एक निजी स्कूल इको वैन को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान चालक के शराब के नशे में होने की आशंका हुई।
अधिकारी ने चालक दयाशंकर का एल्कोहॉल मीटर से परीक्षण कराया, जिसमें उसके शराब के प्रभाव में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवहन विभाग ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 29,000 रुपये का चालान किया। साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने वाले वाहनों की नियमित जांच करें और यदि चालक के व्यवहार या वाहन संचालन पर कोई संदेह हो तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।

Tags
गाजियाबाद