एलजी बोले- आधुनिक तकनीक और जनविश्वास से मजबूत होगी पुलिसिंग
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ अपना कमिश्नरेट डे' मनाया। इस अवसर पर किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया। समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा समेत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के कंधों पर है और पुलिस वर्तमान समय की जटिल चुनौतियों के बीच पूरी निष्ठा, पेशेवर दक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दिल्ली पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है। बदलते समय के साथ अपराध के स्वरूप और पुलिसिंग की चुनौतियां भी तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में पुलिस को नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और कार्यशैली में निरंतर सुधार के साथ आगे बढ़ना होगा। उपराज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से दृश्यमान (Visible), मानवीय (Humane), ईमानदार (Honest) और तकनीक आधारित (Technology-driven) पुलिसिंग के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार जितना संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह होगा, जनता का विश्वास उतना ही मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि सक्रिय, पेशेवर और नागरिक-केंद्रित कार्यशैली अपनाकर दिल्ली पुलिस अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बना सकती है तथा आम नागरिकों तक बेहतर पुलिस सेवाएं पहुंचा सकती है। आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और जनसहभागिता के माध्यम से पुलिस भविष्य की चुनौतियों का भी सफलतापूर्वक सामना करेगी। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली को अधिक सुरक्षित, संरक्षित और नागरिकों के लिए भरोसेमंद राजधानी बनाने में दिल्ली पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कमिश्नरेट डे के अवसर पर उन्होंने पुलिस बल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags
दिल्ली