भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गाजियाबाद जिला सचिव सईद अनवर ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
गाजियाबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की गाजियाबाद इकाई ने सोमवार को राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भेजकर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यह ज्ञापन जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में पार्टी के जिला सचिव सईद अनवर ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के ट्रस्ट के गठन से लेकर भूमि खरीद, निर्माण कार्य और मंदिर से जुड़े अन्य कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। ज्ञापन में इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ट्रस्ट के प्रबंधन में बदलाव कर धार्मिक परंपराओं से जुड़े योग्य धर्माचार्यों को जिम्मेदारी सौंपने की भी मांग की गई है। भाकपा के जिला सचिव ने ज्ञापन में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को आरएसएसएस, विश्व हिंदू परिषद एवं भाजपा से मुक्त कराकर सनातन धर्म के सच्चे धर्माचारियों को नियुक्त किया जाए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दावा किया है कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए।
Tags
गाजियाबाद

