स्कूटी और मोबाइल भी बरामद, गांजा बेचकर शौक पूरे करने की बात कबूली
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 किलो 600 ग्राम गांजा, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 775 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई की रात चेकिंग अभियान के दौरान ग्रीन बेल्ट रोड, शक्ति खंड-4 स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान दशरथ (35 वर्ष) और वीरेंद्र कुमार (37 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में शक्ति खंड-4 स्थित झुग्गियों में रह रहे थे।
पूछताछ में मुख्य आरोपी दशरथ ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से गाजियाबाद में रह रहा है और करीब 15 दिन पहले अपने परिवार के साथ गांव से वापस आया था। वहीं, वीरेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए गाजियाबाद आया था, लेकिन जल्दी पैसे कमाने के लालच में गांजा बेचने के धंधे में शामिल हो गया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से गांजा खरीदते थे और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचते थे। बिक्री से मिलने वाले पैसों से वे अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Tags
गाजियाबाद