हांसी जिम संचालक कपिल हत्याकांड के थे मुख्य आरोपी, बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़
नई दिल्ली/बहादुरगढ़। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान में रविवार तड़के बड़ी सफलता मिली। हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई पुलिस मुठभेड़ में हांसी के चर्चित जिम संचालक कपिल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी प्रवेश और हिमांशु मारे गए। दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकित के पैर में गोली लगी. जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत भूषण के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रवेश निवासी टिब्बा दानाशेर (जिला हिसार) और हिमांशु निवासी जाखोड़ खेड़ा (जिला हिसार) बहादुरगढ़ क्षेत्र में मौजूद हैं. सूचना थी कि दोनों हथियारों से लैस हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त घेराबंदी कर अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के बाद मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी थाना सिटी हांसी में दर्ज एफआईआर संख्या 379, दिनांक 11 जून 2026 में वांछित थे. ये मामला हांसी में दिनदहाड़े जिम संचालक कपिल की गोली मारकर हत्या से जुड़ा है। प्रवेश और हिमांशु पिछले महीने हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल की दिनदहाड़े हुई हत्या के मुख्य शूटर थे। 11 जून को कपिल पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं, जब वह अपने जिम के बाहर लोगों को एक्सरसाइज करा रहे थे। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। हत्याकांड के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर हरि बॉक्सर के नाम से एक ऑडियो और पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। जांच एजेंसियां इस मामले में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संभावित संबंधों की भी जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मुठभेड़ से हांसी हत्याकांड की जांच को बड़ी सफलता मिली है। अब पुलिस आरोपियों के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।