गाजियाबाद में 23 साहसी फायर फाइटर सम्मानित

भीषण अग्निकांडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 दमकलकर्मी सम्मानित

एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया उत्साहवर्धन

गाजियाबाद।
 भीषण अग्निकांडों और रेस्क्यू अभियानों के दौरान साहस, तत्परता और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अग्निशमन विभाग के 23 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट  में सम्मानित किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान बताया गया कि विभिन्न अग्निकांडों और आपातकालीन घटनाओं में दमकलकर्मियों ने विकराल आग, अत्यधिक तापमान और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की। उनकी समयबद्ध कार्यशैली के कारण आग पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया और उसे आसपास के क्षेत्रों तथा अन्य परिसरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाला जा सका। 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बोले-जनसुरक्षा के प्रति समर्पण प्रेरणादायक: 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने कहा कि अग्निशमन एवं आपात सेवा के अधिकारी और कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी साहस, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी यह टीम इसी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ जनसुरक्षा के लिए कार्य करती रहेगी।
इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान: 
सम्मानित होने वालों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल, अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) शेषनाथ यादव, द्वितीय अग्निशमन अधिकारी गौरव कुमार, गंगन कुमार और मूलचंद सिंह, लीडिंग फायरमैन सुधीर त्यागी एवं रामेश्वर सिंह शामिल रहे। इनके अलावा चालक सिताव सिंह, धीरज सिंह, कुलदीप कुमार और निर्दोष कुमार को भी सम्मानित किया गया। वहीं फायरमैन प्रवेंद्र कुमार, दारा सिंह धनकड़, बलराम सिंह, विनीत धामा, मनोज कुमार, विपिन कुमार, सोनित कुमार, अरुण कुमार, कपिल सिंधु, शैलेंद्र कुमार, विजय मलिक और कुलदीप कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने