ऑपरेशन प्रहार: 21 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से लाकर एनसीआर में बेचते थे, क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने की गिरफ्तारी

गाजियाबाद।
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 21 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एसीपी वेबसिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान जल प्लांट रोड, सुदामापुरी बिजलीघर के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रसन्नजीत राय (30) निवासी चिरांग, असम, बुद्धेश्वर नमोदास (30) निवासी चिरांग, असम, सुनील दीगल (28) निवासी कंधमाल, ओडिशा तथा पीयूष दीगल (23) निवासी कंधमाल, ओडिशा के रूप में हुई है।
 पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से सस्ते दाम पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीदकर एनसीआर क्षेत्र में चुनिंदा लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
ऑपरेशन प्रहार में लगातार कार्रवाई जारी: कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, इस वर्ष 2026 में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस दौरान कुल 43 किलो 11 ग्राम गांजा, 523 ग्राम नशीला पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत 22.41 लाख रुपये से अधिक है, बरामद किया गया है। साथ ही मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित 3,82,540 रुपये नकद भी बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि एनसीआर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने