48 वर्ष बाद गुरु-शिष्य का भावुक मिलन: संस्कृत विद्वान डॉ. विशनलाल गौड़ 'व्योमशेखर' का हुआ सम्मान

आर्यन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल श्याम पार्क मेन में आयोजित सम्मान समारोह  में जुटे लाजपत राय कॉलेज के पूर्व छात्र

साहिबाबाद ।
सुप्रसिद्ध संस्कृत विद्वान तथा साहित्यकार डॉ. विशनलाल गौड़ ‘व्योमशेखर’ का सपत्नीक रविवार को आर्यन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल श्याम पार्क मेन साहिबाबाद के डॉ. बी. एस. त्यागी  सभागार में अभिनंदन किया गया। यह अभिनंदन कार्यक्रम की संयोजक समिति में लाजपत राय डिग्री कॉलेज के वर्ष 1978 से लेकर 1980 के स्नातक छात्र शामिल रहे। दूर-दूर स्थान से पधारे कॉलेज के उक्त पुरातन छात्रों ने अपने गुरु डॉ. गौड़ का जहां गुणगान किया वहीं डॉ. गौड़ ने भी अपने सभी शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। 
सन 1978 से 80 तक लाजपत राय कॉलेज में छात्र यूनियन के अध्यक्ष रहे चौधरी सुरेंद्र सिंह तथा लाजपत राय कॉलेज के पूर्व प्रो. रामकरण भारद्वाज ने डॉ. गौड़ को शॉल प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा पूर्व कॉलेज छात्रों में विशेष रूप से जयपाल शर्मा वशिष्ठ, महाराज सिंह त्यागी, प्रेम हरि उपाध्याय, निरंजन उपाध्याय, करमवीर नागर, कृष्ण गोपाल, दिनेश भटनागर, जगवीर सिंह आर्य तथा संस्कृत विद्वान आचार्य अविनाश कृष्ण ने भी फूलों का हार पहनाया और चरण छूकर डॉ. गौड़ से आशीर्वाद लिया। 
श्री तुलसी मंडल गाजियाबाद के अध्यक्ष तथा संस्कृत विद्वान डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सुशील ने संस्कृत के दो ग्रंथ भेंट करके अपने वक्तव्य में कहा कि लाजपत राय महाविद्यालय, साहिबाबाद में संस्कृत के आचार्य पद पर और  अतर्रा कॉलेज, अतर्रा, जिला बांदा में प्राचार्य के प्रतिष्ठित पद अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. गौड़ एक ऐसे क्रांतिपुत्र तथा राष्ट्रवादी विद्वान है जिनका उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘वाल्मीकि पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। उनके काव्य संकलन में तथा विवेचनात्मक ग्रंथों में संपूर्ण समाज को पूरी ऊर्जा के साथ जगाने का सामर्थ्य है। विगत लगभग 65 वर्षों से डॉ. गौड़ के निर्देशन में उनके पीएच-डी तथा दर्जनों मौलिक रचनाओं का कार्य संपन्न हो चुका है। आज भी डॉ. गौड़ अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में सकारात्मक तथा राष्ट्रवादी चिंतन का प्रभाह चला रहे हैं। 
संस्कृत विद्वान डॉ. रामकरण भारद्वाज ने डॉ. गौड़ के प्रति संस्कृत के आचार्य रहते हुए संस्मरण सुनाए और कहा कि डॉ. गौड़ को छात्रों के प्रति न् केवल एक अध्यापक की बल्कि ताउम्र एक पिता, मार्गदर्शक और संकतमोचक की भूमिका में पाया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे सभी छात्रों एकस्वर में डॉ. गौड़ के साथ अपने छात्र जीवन को अविस्मरणीय उपलब्धि बताया कि अपने गुरु का 48 वर्ष बाद आशीर्वाद की लालसा के साथ जिसे भी जहां इस कार्यक्रम की सूचना मिली; वह उसी हाल में दौड़ा हुआ चला आया है। सभी ने माना कि अपने डॉ. गौड़ जैसे गुरु के आशीर्वाद से ही अपने-अपने मुकाम पर पहुंचे पाए है; हम सभी डॉ. गौड़ के प्रति कृतघ्न हैं। पूर्व छात्र  नेता कर्मवीर नागर ने इस कार्यक्रम के आयोजन को भी अविस्मरणीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि गुरु जी के इस आशीर्वाद ने हम सबको दशकों बाद पुन: मिलन करा दिया है और एकबार फिर सारी यादें तरोताजा कर युवा बना दिया है। 
इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर आमंत्रित डॉ. सत्यदेव राय, जोकि सैन्य मंत्रालय से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सेवा निवृत्त है और वेदों के प्रखर ज्ञात हैं, ने डॉ. विशनलाल गौड़ को अपना प्राकृतिक गुरु बताया। डॉ. राय और डॉ. गौड़ ने की रचनाओं का लेखन व सम्पादन संयुक्त लेखन में किया है।
प्रचार व लेखक डॉ. विशनलाल गौड़ ने अपने पुरातन छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना ममता और करूणा के कोई अच्छा शिक्षक बन ही नहीं सकता। अपने छात्रों के नटखटपन को सहृदय से लेना ही शिक्षक की पहचान है। डॉ. गौड़ ने आयोजन में शामिल अपने सभी युवा साथियों में नई ऊर्जा भरते हुए कहा कि सभी छात्रों ने राष्ट्र देव के प्रति सेवा त्याग तथा समर्पण का भाव प्रबल रखना चाहिए। आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के निदेशक संजीव गौड़ व स्कूल प्रबंधक ईशान गौड़ ने सभी आगंतुक वरिष्ठ छात्रों का आभार व्यक्त किया और जलपान ग्रहण कराकर आशीर्वाद लेते हुए सभी को विदा किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ‘सुशील’ ने किया

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने