लाजपत राय महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

डॉ. नीरज तिवारी ने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया

गाजियाबाद।
 श्यामपार्क स्थित लाजपत राय महाविद्यालय में डॉ. नीरज तिवारी ने विधिवत रूप से प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षण-शिक्षणेत्तर कर्मियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अपने प्रथम संबोधन में डॉ. नीरज तिवारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, संस्कार एवं रोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन, कोशल विकास, नवाचार, शोध एवं व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है, और महाविद्यालय इस दिशा में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए बी.एससी. (पी.सी.एम.), बी.ए., बी.सी.ए., बी.कॉम. (एनईपी), एम.ए., एम.एससी. एवं एम.कॉम. जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही सत्र 2026-27 से बी. कॉम. (रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट आर.ओ.एम.) एवं बी. कॉम. (लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट) जैसे रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम भी प्रारम्भ किए जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल एवं बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
डॉ. तिवारी ने इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के माध्यम से संचालित स्त्रातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 10 जुलाई तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने