हरिद्वार में हुए विवाद का लिया था खूनी बदला
गाजियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मोहित शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को शांतिनगर निवासी मनीष ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में शिकायत दर्ज कराई थी कि गौरव शर्मा और उसके साथियों ने मोहित शर्मा को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया और सुनियोजित साजिश के तहत धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने 3 जुलाई को मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद देर रात मुखबिर की सूचना पर हत्या में शामिल तीन अन्य वांछित आरोपियों देव उर्फ देव शक्ति, न्याय उर्फ अभय और हरीश उर्फ हरी को कृष्णा वाटिका से झाला प्लांट जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोहित शर्मा, गौरव शर्मा और वे सभी आपस में दोस्त थे। कुछ दिन पहले हरिद्वार यात्रा के दौरान मोहित द्वारा गलती से गौरव पर कोल्ड ड्रिंक गिर जाने के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि बाद में समझौता हो गया, लेकिन गौरव ने मन में रंजिश रखी। इसी रंजिश के चलते सभी ने मिलकर मोहित की हत्या की साजिश रची और 2 जुलाई की रात जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Tags
गाजियाबाद