मोबाइल टावरों के महंगे उपकरण चुराने वाला गैंग बेनकाब

तीन आरोपी गिरफ्तार, BMW कार और20 रिमोट रेडियो यूनिट समेत करोड़ का माल बरामद

गाजियाबाद।
कमिश्नरेट गाजियाबाद की स्वाट टीम और थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने मोबाइल टावरों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के चोरी किए गए 20 रिमोट रेडियो यूनिट (RRU), 7 बेसबैंड यूनिट (BBU), एक आरआरयू चेकिंग मशीन, चोरी में प्रयुक्त प्लास, वायर कटर तथा एक बीएमडब्ल्यू कार बरामद की गई है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गिरफ्तार राजकरन नैय्यर ने बताया कि  आरोपियों की पहचान अदनान उर्फ अज्जू, आमिर और सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मोबाइल टावरों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करता था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए उपकरणों को खरीद-फरोख्त के जरिए मोटे मुनाफे पर बेचा जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ उपकरणों को मेरठ के माध्यम से आगे थाईलैंड और हांगकांग भेजा जाता था। इस पहलू की जांच जारी है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के मुताबिक, मोबाइल टावर का बेसबैंड यूनिट (BBU) टावर का प्रमुख हिस्सा होता है, जिसकी कीमत 5 से 10 लाख रुपये तक होती है, जबकि रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) की कीमत लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये होती है। इन उपकरणों की चोरी से मोबाइल नेटवर्क सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर मोबाइल टावरों से चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। मुख्य आरोपी आमिर के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस उल्लेखनीय सफलता पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था/यातायात) ने स्वाट टीम और थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने