प्रेम प्रसंग के शक में की हत्या, अजीत विहार के डार्क स्पॉट पर सूटकेस में शव फेंका
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र के अजीत विहार में सूटकेस के अंदर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे किसी बाहरी व्यक्ति के बजाय मृतका के चचेरे भाई के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अविनाश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी चचेरी बहन के किसी युवक के साथ प्रेम संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने कथित तौर पर युवती की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद कर बुराड़ी के अजीत विहार की गली नंबर-1 स्थित एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार, बाहरी उत्तरी दिल्ली इलाके में चेकिंग के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को कथित तौर पर युवती की हत्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर बुराड़ी के अजीत विहार इलाके में पहुंचकर तलाश शुरू की। आरोपी की निशानदेही पर गली नंबर-1 के एक डार्क स्पॉट से सूटकेस बरामद किया गया। सूटकेस खोलने पर उसके अंदर युवती का शव मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मृतका की पहचान और हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि के लिए पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है।#WATCH | Delhi Police have recovered the body of a young woman from inside a suitcase dumped in Delhi’s Burari area.
— ANI (@ANI) August 18, 2026
Police received a PCR call regarding the suitcase from Ajit Vihar, Burari. A police team reached the spot and recovered the woman’s body from inside the suitcase.… pic.twitter.com/n1AFdEmHi8
हाल ही में बिहार से दिल्ली आई थी युवती: पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर विश्वेंद्र चौधरी के मुताबिक, मृतका हाल ही में बिहार से दिल्ली आई थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घटना में किसी बाहरी व्यक्ति के बजाय युवती के ही एक रिश्तेदार की भूमिका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारियों का प्रयास है कि हत्या की वास्तविक वजह, वारदात की परिस्थितियों और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती की मौत के कारण और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए संभावित हथियार, घटनास्थल और शव को ठिकाने लगाने के तरीके की भी जांच कर रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने वारदात को अकेले अंजाम दिया था या इसमें किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी मदद की थी। इसके अलावा युवती के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
Tags
दिल्ली